Science Facts
- डेसीबेल – डेसीबेल ध्वनि की तीव्रता मापने की इकाई है।
Decibel – Decibel is a unit of measurement
for sound, it measures the loudness or volume of the sound waves.
- घनत्व – घनत्व किसी पिंड के द्रव्यमान तथा परिमाण का अनुपात होता है जिसे कि उसके विशिष्ट गुरुत्व के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
Density -Density is the ratio of the mass
of a body to its volume, usually expressed as its specific gravity.
- डायनेमो – डायनेमो एक यंत्र होता है जिसके द्वारा विद्युत उत्पन्न किया जाता है।
Dynamo – Dynamo is a device that creates
electricity by turning around a magnet near a coil of wire.
- इलेक्ट्रोलिसिसः विद्युत धारा प्रवाहित करके किसी पदार्थ को उसके अवयवों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को इलेक्ट्रोलिसिस कहते हैं।
Electrolysis – Electrolysis is splitting a substance
into the separate chemicals that make it up, by passing an electric current
through it.
- इलेक्ट्रानः अणु के नाभि में स्थित प्रोट्रान्स तथा न्यूट्रान्स की परिक्रमा करने वाले ऋणात्मक आवेशित कणों को इलेक्ट्रान कहा जाता है।
Electrons – Electron is a negatively charged
subatomic particle. Electrons are found at varying distances from a atom’s
nucleus. They make up almost the entire volume of a atom but only account for a
small part of the atom’s mass. Compare to protons.
- तत्वः तत्व मूलभूत रासायनिक पदार्थ होता है जो कि अणुओं के द्वारा बना होता है।
Element – Element is a basic chemical
substance in which all the atoms are the same, and different from the atoms of
any other substance.
- ऊर्जाः कार्य करने की योग्यता को ऊर्जा कहा जाता है।
Energy – Energy is the name given to the
ability to do work.
- हिमांक – हिमांक वह तापमान है जिस पर एक द्रव ठोस हो जाता है।
Freezing Point – Freezing Point is the temperature at
which a liquid becomes a solid.
- घर्षण – घर्षण उस प्रतिरोध को कहते हैं जो कि दो वस्तुओं को एक साथ रगड़ने से उत्पन्न होता है।
Friction – Friction is the resistance that
occurs when two objects rub together.
- गुरुत्व – गुरुत्व आकाशीय पिण्डों के द्वारा एक दूसरे के आकर्षणस्वरूप उत्पन्न बल को कहा जाता है।
Gravity – Gravity is the attractive central
gravitational force exerted by a celestial body such as earth.
- आर्द्रता – आर्द्रता हवा में उपस्थित वाष्प की मात्रा होती है।
Humidity – Humidity is the
amount of water vapor in the air.

No comments:
Post a Comment